टोंक शहर के महिला थाना अधिकारी ने शनिवार को बताया कि ग्राम खानपुरा थाना सदर टोंक निवासी परिवादिया सोना चौधरी पुत्री बद्री लाल जाट ने महिला थाना में उपस्थित होकर दहेज प्रताड़ना व मारपीट के मामले को लेकर रिपोर्ट दी है। परिवादिया का नाता विवाह 5 मई 2023 को दिनेश जाट पुत्र प्रभु लाल जाट निवासी ग्राम परासिया पोस्ट लांबा के साथ हुआ था।