देवली: देवली में गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत हजारों लोगों ने निकाली रैली
Deoli, Tonk | Apr 27, 2026 सकल हिन्दू समाज ने सोमवार को गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत विशाल रैली निकाली और उपखंड कार्यालय में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। रैली बगीची बालाजी मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से गुजरी, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। इस दौरान गोवंश बचाओ के नारे लगाए गए।