मध्य प्रदेश शासन की भावांतर योजना गुना जिले में 24 अक्टूबर से लागू हो गई है। 25 अक्टूबर को नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी सचिव श्यामलाल मीना, कृषि अधिकारी संजीव शर्मा ने बताया, मंडी में भावांतर योजना के तहत फसल लेकर पहुंचे किसान का माला पहनकर स्वागत किया गया। इसके बाद नीलामी शुरू हुई। 24 अक्टूबर से 15 जनवरी 2026 के बीच बेची गई सोयाबीन फसल पर योजना का लाभ मिलेगा।