बाड़मेर: बाड़मेर में एबीवीपी स्टूडेंट्स ने विभिन्न मांगों को लेकर कॉलेज के आगे किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोक-झोंक
Barmer, Barmer | Aug 7, 2025 बाड़मेर एबीवीपी स्टूडेंट्स ने कॉलेज मैदान जिला क्रिकेट संघ से मुक्त करवाने, जर्जर कॉलेज की मरम्मत और हॉस्टल भवन बनवाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार दोपहर 12:00 बजे कॉलेज के आगे धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस व स्टूडेंट के बीच तनातनी भी देखने को मिली। टायर पर पेट्रोल डालकर प्रदर्शन करने पर पुलिस ने उन्हें रोका। इससे भी माहौल गर्माया।