बाड़मेर: बाड़मेर की पहली महिला विधायक मदन कौर जी के स्वर्गवास पर जिला परिषद प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ
Barmer, Barmer | Aug 6, 2025 बाड़मेर की पहली महिला जिला प्रमुख और पहली महिला विधायक रही मातृशक्ति श्रीमती मदन कौर जी के स्वर्गवास पर बुधवार शाम 4:00 बजे जिला परिषद प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गय। जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी जी ने पुष्प अर्पित कर मदन कौर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। महेंद्र चौधरी जी ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन जन सेवा सादगी और नारी नेतृत्व की मिसाल रहा।