धमदाहा: भुरकुंडा नहर के समीप मक्का लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
धमदाहा :- भवानीपुर-मजोरा सड़क मार्ग पर गुरुवार को भुरकुंडा नहर के समीप मक्का लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।