करतला: आकाशीय बिजली गिरने से पिता की मौत, पुत्र बेहोश, खेत में धान का छिड़काव करते समय हुआ हादसा
Kartala, Korba | Jul 4, 2026 कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तुमान में शुक्रवार (3 जुलाई) दोपहर खेत में काम कर रहे पिता-पुत्र पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में 75 वर्षीय किसान धनीराम पटेल की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा धनेश्वर पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह से मौसम खराब था और आसमान में बादल छाए