राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे प्रखंड सह अंचल कार्यालय चंदवा में शपथ प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करना एवं मतदाताओं को अपने अधिकार व कर्त्तव्य के प्रति जागरूक करना था।