छतरपुर जिले के चौका गांव में ढाई साल की बच्ची काव्या ने खेलते समय ₹5 का सिक्का निगल लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सर्जिकल स्पेशलिस्ट डॉ. मनोज चौधरी ने बिना ऑपरेशन तकनीकी तरीके से सिक्का बाहर निकाल दिया। वही इस मामले की जानकारी आज 30 अप्रैल शाम करीब 7:00 बजे डॉक्टर निर्जला अस्पताल में दी है।