कासगंज: मल्लाह नगर के समीप डंपर से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल
सोरों कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक हरिओम पुत्र भूप सिंह निवासी चंदवा और शिवकुमार पुत्र लालता प्रसाद निवासी शाहबाजपुर अपनी बाइक से सोरों से कछला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मल्लाह नगर के पास उनकी बाइक एक डंपर से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।