सोहागपुर: भटगांव में नर्मदा नदी से अज्ञात शव बरामद, 48 घंटे में दूसरी घटना से क्षेत्र में सनसनी
सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भटगांव में नर्मदा नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहकर आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने नदी में शव देख तत्काल डायल 112 को सूचना दी। घटना मंगलवार शाम 5:00 बजे के लगभग की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही शोभापुर चौकी प्रभारी राहुल पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार शव पर किसी प्रकार के