मधेपुरा: भदौल बुधमा में चूल्हे की चिंगारी से लगी भीषण आग, ₹5 लाख का सामान जलकर राख
मधेपुरा सदर प्रखंड क्षेत्र के भदौल बुधमा पंचायत के वार्ड सात में मंगलवार की देर रात भीषण अगलगी की घटना से एक परिवार पूरी तरह तबाह हो गया। चूल्हे की चिंगारी से लगी इस आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है।