बदायूं: खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाकर तीन प्रतिष्ठानों से आइसकैंडी के नमूने लिए
Budaun, Budaun | May 27, 2026 बदायूँ के जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देशानुसार जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय सी.एल. यादव एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.पी. सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा टीम ने आइसक्रीम, आइसकैंडी, कुल्फी के.नमूने. लिये।