मैनपुरी: फिरोजाबाद के दिहुली में हुए सामूहिक नरसंहार में सुनाई जाएगी सजा, दोषी मैनपुरी न्यायालय में पेश हुए
फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के ग्राम दिहुली में 18 नवंबर 1981 की शाम 5 बजे 17 हथियारबंद बदमाशी ने गांव में घुसकर अनुसूचित जाति बस्ती में हमला बोला था। बदमाशों ने 3 घंटे फायरिंग की थी जिसमें 23 लोगों की मौके पर और एक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में बुधवार की दोपहर 3 बजे के बाद सजा सुनाई जाएगी। जिसमें दोषियों को न्यायालय में पेश किया गया।