जिला विशेष टीम (डीएसटी) जोधपुर पूर्व एवं पुलिस थाना डांगियावास की डोडापोस्त तस्करों के खिलाफ लगातार बड़ी कार्यवाही
जिला विशेष टीम (डीएसटी) जोधपुर पूर्व एवं पुलिस थाना डांगियावास जोधपुर पूर्व की संयुक्त कार्यवाही
मुलजिमानों द्वारा चोरी की KIA SALTOS गाड़ी मे अवैध मादक पदार्थ परिवहन करने पर KIA SALTOS गाड़ी सहित कुल 45.290 किलोग्राम डोडा पोस्त किया जब्त
श्री शहीन सी., पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य में सुदृढ कानून व्यवस्था स्थापित करने एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतू चलाये जा रहे विशेष अभियान के कम में श्रीमान अंशुमन भोमिया, पुलिस आयुक्त जोधपुर द्वारा प्रदत्त निर्देशों की पालना में मन् पुलिस उपायुक्त के निर्देशन में जिला विशेष टीम
श्रीमान अंशुमान भोमिया पुलिस आयुक्त महोदय आयुक्तालय जोधपुर, श्रीमान मनीष चौधरी पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व, श्रीमान नरेन्द्र देवड़ा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व व श्रीमान अनिल शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त वृत मण्डोर जोधपुर पूर्व के दिशा निर्देशन में पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य में सुदृढ कानून व्यवस्था स्थापित करने एवं विभिन्न अपराधों के विरूद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतू चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना डांगियावास एवं जिला स्पेशल टीम जोधपुर पूर्व द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए KIA SALTOS गाड़ी नंबर 23 BH 6568 K मे भरे हुए कुल दो प्लास्टीक के कट्टों मे भरे हुए कुल 45.290 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त किया जाकर प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस कार्यवाहीः-
पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य मे सुदृढ कानून व्यवस्था स्थापित करने एवं विभिन्न अपराधों के विरूद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतू चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना डांगियावास एवं जिला स्पेशल टीम जोधपुर पूर्व द्वारा पिछले कई दिनों से लगातार KIA SALTOS गाड़ी में डोडा पोस्त आने की सूचना प्राप्त होने पर उक्त KIA SALTOS गाड़ी की निगरानी रखी जा रही थी आज दिनांक 03.10.2026 को KIA SALTOS गाड़ी नंबर 23 BH 6568 K में डोडा पोस्त होने की पुख्ता सूचना मिलने पर आज दिनांक 03.10.2026 को दांतीवाड़ा पुलिया के निचे सघन नाकाबंदी शुरू की गई। दौराने नाकाबंदी के संदिग्ध KIA SALTOS नंबर 23 BH 6568 K बरंग ग्रे (कबुतरी) गाड़ी आती हुई दिखाई दी जिसे रूकवाने का ईशारा किया गया तो गाड़ी के चालक ने गाड़ी को तेज गती से भगाने का प्रयास करने लगा जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर दांतीवाड़ा पुलिया से टकराकर क्षतिग्रस्त होकर रूक गई। गाड़ी में चालक एवं उसके साथ एक व्यक्ति और बैठा था जिस पर पुलिस थाना डांगियावास एवं डीएसटी टीम जोधपुर पूर्व द्वारा KIA SALTOS नंबर 23 BH 6568 K की तलाशी ली गई तो गाड़ी मे कुल दो प्लास्टीक के कट्टों में 45.290 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त भरा हुआ पाया जब्तसुदा KIA SALTOS नंबर 23 BH 6568 K में की जानकारी प्राप्त की गई तो उक्त KIA SALTOS नंबर 23 BH 6568 K नंबरों की फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई होना तथा गाड़ी के अन्दर अलग अलग नंबरो की कुल 08 नबंर प्लेटे पायी गई जो नंबर प्लेटे वाहन चालक जैसे ही रूट के जिले की सीमा पार करते तब नंबर प्लेट बदल लेते थे। उक्त KIA SALTOS गाड़ी चोरी होना पायी गई। उपरोक्त कार्यवाही पर प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम अनुसंधान जारी हैं। नाम पता मुलजिमानः-
01. सुभाष उर्फ रोहित पुत्र श्री महिराम जाति विश्नोई (बाबल) उम्र 31 साल निवासी बाबलों का बास फिटकासनी पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी जोधपुर पश्चिम । 02. रामप्रकाश उर्फ रोनी बाबल पुत्र श्री हनुमानराम जाति विश्नोई (बाबल) उम्र 22 साल निवासी बाबलों का बास फिटकासनी पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी जोधपुर पश्चिम।
Baori, Jodhpur | Oct 4, 2026