हरदोई: पोखरी गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बाइक पर सवार बुजुर्ग महिला गंभीर घायल, इलाज के दौरान हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Nov 20, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र के मढ़िया मजरा नयागांव हबीबपुर निवासी राकेश अपनी बुजुर्ग मां लेखनी को बाइक से लेकर दवा लेने हरदोई शहर आ रहा था इसी बीच रास्ते में पोखरी गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी बाइक जा टकराई जिसमें बाइक पर सवार बुजुर्ग महिला लेखनी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।