नगरी: नगरी ब्लॉक के 76 सरकारी स्कूल एक-एक शिक्षक के भरोसे, 3 हजार बच्चों के भविष्य पर संकट- मनोज साक्षी
Nagri, Dhamtari | Jun 29, 2026 आदिवासी विकासखंड नगरी क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को लेकर आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने दावा किया है कि विकासखंड के 76 सरकारी स्कूल केवल एक-एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं, जिनमें 50 प्राथमिक शालाएं और 26 मिडिल स्कूल शामिल हैं।