कांके: कोकर समेत रांची के कई इलाकों में वट सावित्री पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न
Kanke, Ranchi | May 16, 2026 कोकर सहित रांची के कई इलाकों में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वट सावित्री पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हो गई। बता दें कि सुहागन महिलाओं ने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए व्रत रखा तथा विधि-विधान से वटवृक्ष की पूजा की। इस दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर पूजन के बाद दान-पुण्य भी किया।