जगाधरी: प्रताप नगर शटर तोड़कर दुकान में की चोरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद दो और दुकानों को निशाना बनाने की कोशिश
इसलाम ने बताया कि रात के समय उसकी दुकान का शटर तोड़कर गले में रखे पैसे के साथ अन्य सामान भी चोर चुरा कर ले गया। घटना गली में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें उसने दो और दुकानों को पहले निशाना बनाने की कोशिश की मगर कामयाब नहीं हुआ। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।