जगाधरी: विदेश भेजने के नाम पर जैन कॉलोनी निवासी से ठगे 8 लाख रुपए पासपोर्ट मांगने पर जान से मारने की दी धमकी दो पर मामला दर्ज
रोहित ने बताया कि वह विदेश में काम करने के लिए जाना चाहता था। उसकी मुलाकात एक लड़की से हुई जिसने अपने भाई के साथ मिलकर उसे विदेश भेजने के नाम पर ₹8 लाख ले लिए और ना तो उसका पासपोट वापस कर रही है। और उसे झूठे केस में फंसा कर जान से मारने की धमकी भी दे रही है। जिस पर पुलिस ने दो के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।