बांका: मंडल कारा बांका में बंदियों का हुआ स्वास्थ्य जांच, सभी को दी गई चिकित्सक सलाह
Banka, Banka | Oct 15, 2024 स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में मंडल कारा में मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे किया गया। जेल अधीक्षक आशीष रंजन ने शिविर का शुभारंभ किया। सभी बंदी शिविर में आकर चिकित्सक को अपनी तकलीफ को बताया। वहीं इस दौरान शारीरिक रोग विशेषज्ञ डाॅ. प्रमोद कुमार, मानसिक रोग विशेषज्ञ डाॅ. एमयू फारुक ने जांच बंदियों की जांच की।