धनघटा: नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा के वार्ड 17 में छठ पर्व के दिन 16 वर्षीय बालक की मौत की सूचना पर पहुंचे अध्यक्ष प्रतिनिधि
धनघटा तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा के वार्ड नंबर 17 के छठ पर्व के दिन 16 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। वहीं इसकी जानकारी नगर पंचायत हैसर बजाज धनघटा के अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि को मिली तो सोमवार दोपहर 1:00 बजे उसके घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीं हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिया है।