*Thesaharanpurvoice/news7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾 👉🏾स्कूली बच्चों को छोड़कर दवा लेने गए ई-रिक्शा चालक से मारपीट का आरोप, ₹5 हजार निकालने की भी शिकायत!!*
*👉🏾👉🏾 बेहट कोतवाली में दी तहरीर, पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग!!*
*बेहट/सहारनपुर*
_कस्बा बेहट में एक ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रदीप कुमार ने आरोप लगाया है कि स्कूली बच्चों को जनता इंटर कॉलेज में छोड़ने के बाद वह पास के ही इंडिया मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गया था। इसी दौरान कादिर नाम के एक युवक ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी!!पीड़ित के अनुसार, जब उसने गाली-गलौज का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि देखते ही देखते मौके पर कई लोग जमा हो गए और प्रदीप के साथ जमकर मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया। प्रदीप ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उसकी जेब में रखे ₹5 हजार निकाल लिए गए!!पीड़ित की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र रामपाल, निवासी ग्राम गंदेवड़, पठानपुरा के रूप में हुई है। मामले को लेकर बजरंग दल के जिला संयोजक अनुज सैनी ने बेहट कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।इस दौरान बजरंगदल के जिला संयोजक अनुज सैनी, नगर सह-संयोजक वाशु, प्रखंड मंत्री बेहट विश्व हिंदू परिषद सुमित योगी, अर्जुन, रजत, विशाल, अमित, सुमित सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।फिलहाल पुलिस द्वारा प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है!!
@topfans Vishva Hindu Parishad -VHP Manish Yogacharya हरीश कौशिक बजरंगदल Imran Masood Naresh Saini #SaharanpurPolice