कायमगंज: मोहल्ला नोनियमगंज के पास गढ़ी इज्जत पुलिया के पास मैदा लदा ई-रिक्शा नाले में गिरा, 15 बोरी मैदा खराब, चालक घायल
कायमगंज के मोहल्ला नोनियमगंज के पास गढ़ी इज्जत स्थित पुलिया के पास मैदा लदा ई-रिक्शा नाले में गिर गया। ई-रिक्शा चालक 70 वर्षीय मुन्नालाल घायल हो गया और मैदा की 15 बोरियां भी गंदे नाली में खराब हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिया के पास ढाल पर अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पीछे खिसका और नाले में जा गिरा। तत्काल ई-रिक्शा चालक को घायल अवस्था मे बाहर निकाला।