बूंदी: ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग के लिए निषेधाज्ञा हुई लागू : जिला निर्वाचन अधिकारी
Bundi, Bundi | Mar 17, 2024 भारत निर्वाचन आयेाग की ओर से राज्य में लोकसभा आम चुनाव, 2024 की घोषणा की है। जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने राजस्थान कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1963 की धारा 5 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए संपूर्ण बूंदी जिले के सभी क्षेत्र में कालोहल नियंत्रण के लिए सभी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग के लिए आगामी आदेश तक निषेधाज्ञा लागू कर दी है।