मखदुमपुर: सेवती गांव की महिला टेंपो चलाकर कर रही है अपने परिवार का पालन-पोषण
मखदुमपुर प्रखंड के सेवती गांव की रहने वाली आशा देवी आज अपने साहस और मेहनत के दम पर परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रही हैं। ग्रामीण परिवेश में जहां महिलाएं अक्सर घर की चारदीवारी तक सीमित रहती हैं, वहीं आशा देवी ने टेंपो चलाकर आत्मनिर्भर बनने का रास्ता चुना है। करीब 15 से 20 दिनों से चला रही है।उक्त जानकारी महिला ने मंगलवार के दिन 11 बजे दिया।