प्रेम विवाह से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, पुलिस के छूटे पसीने।
कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बजहा गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रेम विवाह से नाराज एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती चरवा थाना क्षेत्र के गोगही गांव की रहने वाली बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, युवती शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे टावर पर चढ़ गई। उसे टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही संदीपन घाट थाना प्रभारी नागेंद्र नागर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस युवती को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास करती रही। देर शाम तक युवती टावर पर मौजूद थी और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए थी।
#AIVideo #viralvideo #UttarPradesh #BreakingNews #PoliticalNews #Kaushambi #sp #SamajwadiParty
Manjhanpur, Kaushambi | Oct 16, 2026