*जेल से रिहाई के बाद पूर्व मंत्री रामकरन आर्या का सल्टौआ में जोरदार स्वागत, जितेंद्र यादव के नेतृत्व में जुटा सपा का जनसैलाब*
*रुधौली विधानसभा प्रभारी जितेंद्र यादव ने फूल-मालाओं से किया पूर्व मंत्री का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश*
*सल्टौआ (बस्ती), 30 अक्टूबर।* समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, महादेवा के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री *रामकरन आर्या* के जेल से रिहा होने के बाद बस्ती में सपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। शुक्रवार को *सपा के जिला उपाध्यक्ष एवं रुधौली विधानसभा प्रभारी जितेंद्र यादव* के नेतृत्व में सल्टौआ चौराहा पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
*जितेंद्र यादव* के आह्वान पर बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता सल्टौआ चौराहा पर एकजुट हुए। जैसे ही पूर्व मंत्री रामकरन आर्या का काफिला पहुंचा, *जितेंद्र यादव* ने अपने साथियों के साथ फूल-मालाओं से लादकर और अंगवस्त्र पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूरा चौराहा समाजवादी नारों से गूंज उठा। स्वागत समारोह का आयोजन पूरी तरह से *जितेंद्र यादव* के नेतृत्व में किया गया था।
इस मौके पर संजय यादव, कुलदीप मौर्य जीवन, विकास वर्मा, राम चन्द्र यादव, राजमन, अरुण कुमार रिंकू, आज्ञाराम चौधरी, डीके वर्मा, हरिश्चंद्र यादव, केसरी चौधरी, अशोक यादव, जुबेर अहमद, अभिषेक यादव, मोहम्मद हन्नान, मो. रहीम, मंगल प्रसाद मोदनवाल, विजय यादव सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Basti, Basti | Oct 30, 2026