दमोह: लोक अदालत में पति-पत्नी ने गिले-शिकवे भुलाकर फिर से मजबूत किया 7 फेरों का रिश्ता, लाडली बहन योजना के पैसों पर था विवाद
Damoh, Damoh | May 9, 2026 दमोह जिला न्यायालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत में लाडली बहना योजना के पैसों और इलाज खर्च को लेकर विवाद में अलग हुए दंपति फिर एक हो गए। बारी गांव निवासी मुकेश प्रजापति और सुनीता प्रजापति के बीच मामला कुटुंब न्यायालय पहुंचा था। न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं की समझाइश के बाद दोनों ने राजीनामा कर लिया। दंपति ने एक-दूसरे को माला पहनाई, पौधा भेंट कर रवाना किया।