रायपुर में डब्ल्यूआरएस मैदान पर विजयादशमी महोत्सव, मुख्यमंत्री ने रावण सहित तीन पुतलों का किया दहन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के डब्ल्यूआरएस मैदान में विजयादशमी महोत्सव के दौरान रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशाल पुतलों का दहन कर सत्य, धर्म और न्याय की विजय का संदेश दिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं और प्रधानमंत्री मोदी के आतंकवाद विरोधी अभियान ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख किया।