बदायूं: डीएम व एसएसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान महात्मा गांधी पालिका सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Budaun, Budaun | Jun 9, 2026 बदायूं में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस क्रम में मंगलवार 11 बजे के आसपास महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज उझानी सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।