अरनोद: श्री गोरेश्वर महादेव ध्वजदण्ड प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भव्य रथयात्रा निकाली गई
अरनोद में श्री गोरेश्वर महादेव मंदिर समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय ध्वजदण्ड प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत बुधवार को धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। महोत्सव में नर्मदा तट के संत स्वामी चैतन्य सत्यव्रत महाराज के सानिध्य में प्राण प्रतिष्ठा एवं अन्य वैदिक अनुष्ठान संपन्न हुए। महोत्सव के दौरान