धरहरा: सारोबाग मे अनियंत्रित मालवाहक पिकअप वाहन की चपेट में आने से मवेशी समेत चरवाहे की मौत।
सारोबाग मे अनियंत्रित मालवाहक पिकअप वाहन की चपेट में आने से मवेशी समेत चरवाहे की मौत। धरहरा थाना क्षेत्र के सारोबाग मे अनियंत्रित मालवाहक पिकअप वाहन की चपेट मे आने से एक मवेशी समेत चरवाहे की मौत हो गई।वही एक अन्य.मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।घटना की सूचना पर धरहरा थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।