आगरा: ट्रांसपोर्टर असगर अली की मौत का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, रामनगर पुलिया के पास की घटना
ट्रांसपोर्ट संचालक असगर अली की मौत के मामले में सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। फुटेज में वह गोदाम की ओर जाते दिखते हैं, तभी पीछे से आई कार उन्हें टक्कर मारकर निकल जाती है। पुलिस इसे हादसा बता रही है, जबकि परिजन इसे साजिशन हत्या बताते हुए दो पत्रकारों और एक जीएसटी अधिकारी पर आरोप लगाकर जांच की मांग कर रहे हैं, पुलिस जांच में ही साफ होगा कि यह हत्या है हादसा।