हरिहरगंज: अनियमित बिजली आपूर्ति: NH-139 पर एक घंटे जाम, 5 दिन में सुधार न होने पर उग्र आंदोलन
हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र के बेलोदर मोड़ के समीप एनएच-139 को शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे अनियमित बिजली आपूर्ति, लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष कमलेश कुमार यादव के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह समस्या लंबे समय से चलीआ रही है।