पटना ग्रामीण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर राजधानी पटना में नेता और कार्यकर्ता अलग-अलग थीम पर स्वागत की तैयारी में जुटे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार की शाम पटना में भव्य रोड शो करेंगे। स्थानीय लोग जगह-जगह प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए तैयार है। करीब छह किलोमीटर लंबे रोड शो में 32 स्थानों पर पीएम स्वागत किया जाएगा। तो वहीं pm के स्वागत के लिए पटना पहुंचे भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने अलग अलग थीम तैयार की है जिसकी एक झलक पटना आगमन से पूर्व पटना की सड़कों पर देखी गई ।