सहारनपुर: थाना मण्डी पुलिस ने चलाया 'ऑपरेशन सवेरा', 300 ग्राम चरस के साथ दो तस्करों को मंडी क्षेत्र से किया गिरफ्तार
पुलिस के “ऑरेशन सवेरा — नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान में थाना मण्डी टीम ने शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे चेकिंग के दौरान दो शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार किए। विकास उर्फ बन्टी करनवाल व रवि उर्फ विक्की (नवाबगंज रोड) के कब्जे से कुल 300 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई (विकास से 160 ग्राम, रवि से 140 ग्राम)।