नवलगढ़: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे नवलगढ़ पहुंचे, धर्मा प्रोडक्शन की नई फिल्म की शूटिंग शुरू
बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तू मेरी, मैं तेरा... मैं तेरा, तू मेरी' की शूटिंग के लिए शेखावाटी के ऐतिहासिक शहर नवलगढ़ पहुंचे हैं। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत सर्राफ हवेली में की गई। फिल्म के पहले दिन की शूटिंग के दौरान बावड़ी गेट क्षेत्र में हल्की बारिश हुई।