शामली: कोतवाली क्षेत्र के टीचर कॉलोनी मे घर से चोरी कर रहे चोर को मकान मालिक ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस को सौंपा
Shamli, Shamli | Feb 24, 2024 कोतवाली क्षेत्र के धीमानपुरा निवासी मोहित शामली कोतवाली पहुंचा जहाँ पर उसने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया की प्रार्थी का झिंझाना रोड टीचर कलोनी नं0 2 आर0 बी0 जी0 का ऑफिस है आज मैं व मेरा मकान मालिक अविनाश त्यागी निवासी पटेल नगर शामली अपना ऑफिस बंद करके एक शादी समारोह मे रजवाड़ा फार्म में गए थे मेरे मकान मालिक की मोटरसाइकिल ऑफिस पर ही खड़ी थी।