नौगांव: लग्जरी कार में अवैध शराब का खेल बेनकाब, आमखेरा लुगासी में दुर्घटनाग्रस्त वाहन से 12 पेटी देशी शराब बरामद, तस्कर फरार
नौगांव में अवैध शराब का कारोबार अब लग्जरी अंदाज में संचालित होता नजर आ रहा है। गांव-गांव महंगी गाड़ियों के जरिए शराब की सप्लाई किए जाने की चर्चाओं के बीच नौगांव थाना क्षेत्र के आमखेरा लुगासी गांव के पास एक दुर्घटनाग्रस्त कार ने पूरे नेटवर्क की परतें खोल दी हैं।सड़क किनारे पलटी मिली लग्जरी कार से 12 पेटी देशी अवैध शराब बरामद की गई, जबकि वाहन में सवार त