शिवपुरी नगर: माँ जानकी प्रकटोत्सव को शासकीय मान्यता दिलाने शिवपुरी से गूंजा राष्ट्रव्यापी आंदोलन का शंखनाद, भोपाल में साइकिल यात्रा
मध्य प्रदेश की पावन धरा और विशेषकर शिवपुरी जिला एक बार फिर देश में बड़े सांस्कृतिक और धार्मिक आंदोलन का केंद्र बनने जा रहा है। आज सोमवार की दोपहर 12 बजे शहर के नक्षत्र गार्डन में आयोजित एक भव्य प्रेसवार्ता के दौरान अंतर्राष्ट्रीय जानकी सेना संगठन ने माता जानकी के प्रकटोत्सव को शासकीय मान्यता दिलाने के लिए एक व्यापक, चरणबद्ध और राष्ट्रव्यापी आंदोलन का बिगुल