"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणधीर सिंह के नेतृत्व में जिला न्यायालय परिसर में पौधारोपण किया गया। उन्होंने अपनी माता के नाम पर पौधा लगाकर सभी से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। इस दौरान आम, नीम, पीपल, बरगद, आंवला व गुलमोहर सहित 100 पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।