सुल्तानपुरी: बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में बीते दिनों हुई हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने महज 24 घंटे में हत्या की इस वारदात का खुलासा कर सुल्तानपुरी पुलिस की टीम और एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड की टीम ने संयुक्त अभियान में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.