राठ: राठ के विद्युत उपकेंद्रों में एसएसओ हटाने को लेकर विवाद, स्पष्ट आदेश न होने पर उठे सवाल, ऑपरेटर ने दिया ज्ञापन
Rath, Hamirpur | Mar 31, 2026 राठ में विद्युत वितरण खंड राठ के अंतर्गत आने वाले उपकेंद्रों में एसएसओ (सब स्टेशन ऑपरेटर) को हटाने को लेकर स्थिति स्पष्ट न होने से विवाद की स्थिति बन गई है। इस संबंध सभी ऑपरेटर ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बैनर तले उपजिलाधिकारी व एक्सईएन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।