बारुन: जन सुराज पार्टी की बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारी और प्रत्याशी चयन पर हुई चर्चा
जन सुराज पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए संगठन स्तर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में संभावित प्रत्याशी, संस्थापक और प्राथमिक सदस्य, साथ ही जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशी चयन पर विचार-विमर्श करना था।