बारुन: बिशुनपुर नहर का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
बारुण प्रखंड के मेह में किसान और मजदूरों के द्वारा बिशुनपुर कैनाल के पुनः जीवित होने के उपलक्ष में बिशुनपुर नहर जन्म उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विस्थापित प्रभावित किसान मजदूर समाधान संगठन की ओर से किसान, मजदूर एवं नागरिकों का अभिनंदन समारोह आयोजित कर अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।