बक्सर: बक्सर गोलंबर पर जाम से चुरामनपुर तक NH-922 पर जाम लगा, आवागमन प्रभावित
Buxar, Buxar | Dec 17, 2024 नगर के बक्सर पटना राष्ट्रीय उच्च पथ 922 पर चुरामनपुर तक वाहनों की लंबी लाइन सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात सुबह 4 बजे से लगी है. जिससे बक्सर गोलंबर पर होकर जाने एवं आने वाले वाहनों का परिचालन प्रभावित हो गया है. वाहनों के जाम के कारण जिले के आम से खास लोगों के साथ ही एंबुलेंस एवं विद्यालय के वाहनों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है.