सहारनपुर: प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने कलेक्ट्रेट में किया जोरदार प्रदर्शन
हमीरपुर लोकसभा से सांसद राजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र शब्दों के प्रयोग के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने कलेक्ट्रेट पर गुरुवार दोपहर 1:00 बजे जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विपक्ष पर पीएम का अपमान करने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा।