मुज़फ्फरनगर: अशोक स्तंभ हटाने पर भड़का जनआक्रोश, पुनः स्थापना की मांग के साथ अधिकारियों पर देशद्रोह मुकदमे की मांग तेज
मुजफ्फरनगर में अशोक स्तंभ हटाए जाने पर जनआक्रोश बढ़ता जा रहा है। “सम्राट अशोक स्तंभ पुनः निर्माण संघर्ष समिति” ने सुजडू चौराहे पर दोबारा स्थापना की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्तंभ को बिना अनुमति हटाया गया जिससे भावनाएं आहत हुईं। चेतावनी दी गई है कि जल्द बहाली न होने पर बड़ा आंदोलन होगा और जिम्मेदार अधिकारियों पर देशद्रोह हो