महोबा: महोबा के साहू एजेंसी के पास ई-रिक्शा पलटने से रिक्शे में सवार अधेड़ व्यक्ति घायल, डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रिफर
Mahoba, Mahoba | Jun 17, 2026 करहरा कलां गांव निवासी 50 वर्षीय रामसेवक पुत्र अंतराम ई रिक्शा में सवार होकर महोबा से अपने गांव जा रहे थे। तभी साहू एजेंसी के पास तेज रफ्तार ई रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई रिक्शा सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने घायल का प्राथमिक उपचार कर उन्हें हायर सेंटर रिफर कर दिया है।